फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard seen in Makhdoompur and Peethkheda, villagers in panic

Amroha News: मखदूमपुर और पीठखेड़ा में दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

Sun, 27 Apr 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 27 Apr 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen in Makhdoompur and Peethkheda, villagers in panic
अमरोहा। जिले में लगातार तेंदुए की दहशत बनी हुई है। नौगांवा सादात रोड स्थित मखदूमपुर गांव और रजबपुर के गांव पीठखेड़ा में तेंदुआ देखा गया। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तेंदुए को देखकर बाइक सवार युवकों ने दौड़कर जान बचाई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन

अमरोहा शहर के रहने इकरार नगर के रहने वाले कुमैल और फरीद शादी कार्यक्रमों में काउंटर लगाने का काम करते हैं। रविवार की रात करीब बारह बजे दोनों बाइक पर सवार होकर नौगांवा सादात से अमरोहा शहर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मखदूमपुर गांव के पास पहुंची तभी उन्होंने सड़क पार करते हुए तेंदुए को देखा तो दोनों के होश उड़ गए। बाइक की रोशनी पड़ने पर तेंदुआ भी रास्ते में ही रुक गया। हमला करने के डर से सवार कुमैल और फरीद ने अपनी बाइक वापस मोड़ दी और भाग निकले। दोनों ने मामले की जानकारी राहगीरों को दी। थोड़ी देर बाद तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। उसके बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। तेंदुआ देखे जाने के बाद से मखदूमपुर और आसपास के गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। डीएफओ एसपी सिंह ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed