फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard seen again, villagers ran away

Amroha News: भेड़ा भरतपुर गांव के जंगल में फिर दिखा तेंदुआ, भागे ग्रामीण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen again, villagers ran away
नौगांवा सादात। थानाक्षेत्र के भेड़ा भरतपुर गांव में लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा है। रविवार को भी गांव के जंगल में तेंदुआ देखा तो खेत पर काम कर रहे ग्रामीण उल्टे पांव वापस भाग निकले। बाद में लाठी-डंडों से लैस ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं, शिकायत के बाद भी वन विभाग के अधिकारी गांव नहीं पहुंचे, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

भेड़ा भरतपुर के ग्राम प्रधान महाराज सिंह ने बताया कि गांव के जंगल में पिछले एक सप्ताह से तेंदुआ दिखाई दे रहा है। शनिवार को गांव के रहने वाले वीर सिंह के गन्ने के खेत में नीलगाय को निवाला बना लिया था। जिसके अवशेष पड़े मिले थे। रविवार को गांव के ही रहने वाले छोटे, रामस्वरूप और नन्हे के परिवार खेत पर काम कर रहे थे। तभी रास्ते में तेंदुआ दिखाई दिया, जिसे देखकर दहशतजदा ग्रामीण गांव वापस लौट आए। ग्राम प्रधान ने बताया कि तेंदुए को लेकर वन विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई भी गांव में आकर कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed