{"_id":"6758d18dbf3f654cdf05dcb4","slug":"leopard-seen-again-in-kailsa-people-scared-to-go-to-the-fields-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-130581-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कैलसा में फिर दिखा तेंदुआ खेतों में जाने से डर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कैलसा में फिर दिखा तेंदुआ खेतों में जाने से डर रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलसा (अमरोहा)।
जिले में लगातार तेंदुए की दहशत बनी हुई है। अब कैलसा क्षेत्र में फिर तेंदुआ देखा गया है। जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
कुछ दिन पहले नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ा तगा के जंगल में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में तेंदुआ देखा गया था। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके दो दिन बाद अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर के पास गांव मालीपुर में भी तेंदुआ दिखाई दिया था। किसान अनुज पाल पशुओं के लिए खेत से चारा काट रहे थे तभी तेंदुआ पास से गुजरा तो उनके होश उड़ गए। लाठी-डंडे लेकर ग्रामीणों ने काफी देर तक तेंदुए को जंगल में तलाश किया था, लेकिन फिर तेंदुआ कहीं नहीं दिखा था।
वन विभाग के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी की थी। खेतों में तेंदुए के पंजों के निशान भी मिले थे। इसके बाद सोमवार शाम गांव निवासी सचिन व अरुण बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी गांव के पास उन्हें सड़क पार करते हुए तेंदुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
जिसे देखकर दोनों घबरा गए और बाइक रोक ली। इस दौरान तेंदुआ सड़क पार कर गन्ने के खेत में चला गया। सचिन और अरुण ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को जानकारी दी थी। लेकिन, शाम ढलने पर कोई मौके पर पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा सका। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। तेंदुए के दोबारा दिखाई देने पर पिंजरा लगाया जाएगा।