{"_id":"66d26d95f375ff8842021167","slug":"leopard-seen-again-in-akbarpur-patti-village-panic-among-villagers-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-124761-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अकबरपुर पट्टी गांव में फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अकबरपुर पट्टी गांव में फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
जिले में लगातार तेंदुआ देखा जा रहा है। अब अकबरपुर पट्टी गांव के जंगल में फिर तेंदुआ देखा गया है। कुछ ग्रामीणों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वन विभाग के अधिकारी पिंजरा लगवाकर पकड़वाने की बात कह रहे हैं।
जिले में तेंदुआ अमरोहा तो कभी मंडी धनौरा, नौगांवा सादात तो कभी अमरोहा क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। पिछले दिनों रजबपुर क्षेत्र के हाफिजपुर गांव के जंगल में तेंदुआ देखा गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया था। लेकिन, पिछले एक सप्ताह से तेंदुआ नौगांवा क्षेत्र के अकबरपुर पट्टी गांव के जंगल में देखा जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक बृहस्पतिवार रात गांव के कुछ लोग कार से अमरोहा से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचे, तभी उन्होंने सड़क किनारे तेंदुआ बैठा देखा। कार सवार युवकों ने तेंदुए का वीडियो बना लिया।
कार की रोशनी में तेंदुआ सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे होते हुए गन्ने के खेत में चला गया। ग्रामीणों ने तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गांव निवासी नरेश कुमार ने बताया कि तेंदुआ को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कई बार वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं, डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़वाया जाएगा।