फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard killed calf and buffalo baby

Amroha News: तेंदुए ने बछिया और भैंस के बच्चे को मार डाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Leopard killed calf and buffalo baby
नौगांवा सादात। जिले में तेंदुए की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। क्षेत्र के गांव मुस्तफापुर नवादा की मंडैया में तेंदुए ने किसान के घेर में घुसकर बछिया और भैंस के बच्चे को मार डाला। पशुओं का शोर सुनकर जब ग्रामीण एकत्र हुए तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। गांव में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

गांव निवासी लाखन सैनी का गांव के बाहरी छोर पर मकान और घेर है। घेर में उनके मवेशी बंधे रहते हैं। घेर का हिस्सा जंगल की ओर से खुला हुआ है। बुधवार मध्यरात्रि 12 बजे उनके घेर में तेंदुआ घुस आया। जिसके बाद तेंदुए ने वहां बंधी बछिया व भैंस के बच्चे पर हमला कर दिया। इस दौरान अन्य पशुओं के बोलने की आवाज सुनकर लाखन सैनी वहां उठकर आए और तेंदुए को देखकर चीख निकल गई। इस दौरान बछिया व भैंस के बच्चे की मौत हो चुकी थी। इस दौरान ग्रामीण भी वहां एकत्र हो गए। ग्रामीणों को देखकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। अचानक गांव में आबादी की बीच तेंदुआ आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि टीम को गांव में भेजकर जांच पड़ताल कराई जाएगी। फिर भी ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed