फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard hunted two Nilgai in Khanaura, panic in villagers

Amroha News: खनौरा में तेंदुए ने दो नीलगायों का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Leopard hunted two Nilgai in Khanaura, panic in villagers
रहरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव खनौरा में तेंदुए ने दो नीलगायों का अलग-अलग स्थानों पर शिकार किया। दोनों नीलगाय के क्षत-विक्षत शव ग्रामीणों ने देखे तो उनके होश उड़ गए। जिलेभर में आए दिन जगह-जगह दिखाई दे रहे तेंदुओं से ग्रामीणों में दहशत है। वहीं, सूचना पर वन विभाग की टीम ने गांव पहुंची और तेंदुए की तलाश की।

रहरा थाना क्षेत्र के गांव खनौरा में ग्रामीणों के बीच तेंदुए की दहशत बनी है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए ने बुधवार रात एक नीलगाय का शिकार किया। जिसका शव सुबह में ग्रामीणों ने जंगल में देखा। इसके अलावा दूसरे स्थान पर एक और नीलगाय का शिकार किया गया। उसका क्षत विक्षत शव अलग पड़ा मिला। दो स्थानों पर नीलगाय का शिकार होने की खबर से ग्रामीणों में दहशत है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वन क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार का कहना है कि गांव में नीलगाय का शिकार होने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। हो सकता है कि गीदड़ ने नीलगाय पर हमला किया हो। तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि ग्रामीणों में तेंदुआ होने का ही शोर है। ग्रामीणों का कहना है कि गीदड़ नीलगाय का शिकार कैसे कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed