फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard hunted two children of Nilgai

Amroha News: तेंदुए ने किया नीलगाय के दो बच्चों का शिकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Leopard hunted two children of Nilgai
हसनपुर। क्षेत्र में तेंदुए को लेकर एक बार फिर लोगों में दहशत बढ़ गई है। अब तेंदुए ने नीलगाय के दो बच्चों का शिकार किया है। जिससे ग्रामीण डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जयतौली में खुशीराम यादव के नलकूप के पास शनिवार की शाम को अलग-अलग जगहों पर नीलगाय के दो बच्चों के शव मिले। ग्रामीणों का दावा है कि तेंदुए ने उनका शिकार किया है। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणाें ने लाठी डंडे लेकर तेंदुए की तलाश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हालांकि जंगल में तेंदुए के पंजे के निशान मिले हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शीघ्र ही पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जाए। वहीं वन क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार का कहना है कि गांव में पिंजरा लगाया जाएगा। ग्रामीणों को सलाह दी जाती है कि वह अकेले जंगल में न जाए। झुंड बनाकर ही जंगल में कामकाज के लिए जाएं। बच्चों का ध्यान रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed