Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard enters Chandrakuti village, kills calf

Amroha News: चंद्रकुटी गांव में घुसा तेंदुआ, बछड़े को मार डाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Leopard enters Chandrakuti village, kills calf
नौगांवा सादात(अमरोहा)। क्षेत्र में तेंदुए की दहशत थम नहीं रही है। चंद्रकुटी गांव के जंगल में दिखाई देने वाला तेंदुआ अब घरों तक पहुंच गया है। तेंदुए ने घर में घुसकर गाय के बछड़े को मार डाला। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग निकला। दहशतजदा ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ पहले जंगल में घूमता फिरता दिखाई देता था, अब घर में घुसकर हमला करने लगा है। किसी दिन कोई बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात चंद्रकुटी की मढैया में रहने वाले रियाजुद्दीन उर्फ टुंडा घर में सो रहे थे। तड़के करीब चार बजे तेंदुआ घर में घुस आया और गाय के बछड़े पर हमला कर दिया। तेंदुए ने बछड़े के गर्दन और सिर पर गहरे घाव कर दिए। आहट होने पर रियाजुद्दीन उर्फ टुंडा की आंख खुल गई और उन्होंने तेंदुए को देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर रियाजुद्दीन उर्फ टुंडा के घर पर आ गए। ग्रामीणों का शोर सुनकर तेंदुआ बछड़े को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया।
विज्ञापन

तेंदुए को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। तेंदुए के हमले से घायल बछड़े ने कुछ ही देर में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर राजीव वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए कुछ नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
केस एक
17 दिसंबर की शाम चंद्रकुटी की मढैयां के रहने वाले हाजी असगरी, सुखबीर सिंह, कमल सिंह, पिंटू अपने खेतों में फसलों की सिंचाई कर रहे थे। तेंदुए का जोड़ा गन्ने के खेत से बाहर निकल आया। जिसे देखकर खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों की चीख निकल गई। ग्रामीण तेंदुए को देखकर वहां से भगाने के लिए और गांव जाकर जंगल में तेंदुआ होने की जानकारी दी थी। 18 दिसंबर को डिप्टी रेंजर राजीव वर्मा टीम के साथ गांव के जंगल में पहुंचे और ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहा था।
------------------------
केस दो
12 दिसंबर की रात करीब दस बजे नौगांवा सादात कस्बे के रहने वाले कय्यूम अली अपनी पत्नी अफरोज के साथ अमरोहा से घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बादशाहपुर गांव के सामने पहुंची तभी अचानक तेंदुआ गन्ने के खेत से निकलकर सड़क पार करने लगा था। बाइक की हेडलाइट की रोशनी में तेंदुए को देखकर कय्यूम अली ने तुरंत ब्रेक लगा दिए थे। तेंदुआ करीब दस मिनट तक सड़क किनारे खड़े पेड़ों में टहलता रहा। बड़ी संख्या में लोग कार से उतर आए और शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद तेंदुआ आम के बाग में घुस गया था।

----------------------------
केस तीन
छह दिसंबर की रात चंद्रकुटी की मढैयां के पास सड़क किनारे खेत पर बनी ट्यूबवेल की कोठरी पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया था। यह कोठरी नौगांवा सादात के मोहल्ला गूला तालाब निवासी याबर अब्बास की है। इसके बाद लोगों ने कार रोक कर वीडियो बनाई। शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में कूद कर भाग गया था।ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी थी।
---------------------
केस चार
12 नवंबर की सुबह करीब चार बजे नौगांवा सादात से पृथ्वीपुर गांव जाने वाली सड़क पर तेंदुआ घूमता दिखाई दिया था। वहां से गुजर रही टैक्सी के चालक ने तेंदुआ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वायरल वीडियो में तेंदुए को देखकर कुत्ते भी दूर भाग कर दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed