फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard entered the degree college, panic

Amroha News: डिग्री कॉलेज में घुसा तेंदुआ, दहशत

Sat, 26 Apr 2025 02:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 26 Apr 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Leopard entered the degree college, panic
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव महमदी की मंढैया में स्थित डिग्री कॉलेज के भवन में शुक्रवार सुबह मादा तेंदुआ घुस गई। परिसर में शावक भी मौजूद है। सुबह कॉलेज में सफाई करने पहुंचा कर्मचारी तेंदुआ देखकर सहम गया। पीलीभीत से आई टीम ने रात करीब नौ बजे तेंदुए को पकड़ लिया गया। जबकि, उसके शावक की तलाश जारी थी।
गांव महमदी में भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य सोरन सिंह चौधरी का डिग्री कॉलेज है। कॉलेज परिसर में गुरुद्वारा भी बना है। ग्रंथी गुरमीत सिंह शुक्रवार सुबह सबमर्सिबल चलाने के लिए गए, तो उन्होंने कॉलेज के भवन में तेंदुआ घूमता देखा। जिसे देखकर वह उल्टे पांव लौट आए। कुछ ही देर में कॉलेज में तेंदुआ घुसा होने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

गुरमीत ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे कॉलेज के मैदान के एक कोने में तेंदुए के होने की जानकारी दी। इसी बीच कॉलेज में सुबह करीब छह बजे सफाई करने कर्मचारी पहुंचा। उसने कॉलेज का मेन गेट खोलकर सफाई करनी शुरू की। कॉलेज के भवन में उसने तेंदुए का एक शावक देखा, जिसे देखकर वह सहम गया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले तेंदुआ भी कॉलेज के भवन में घुस गया। इस पर कर्मचारी शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच आसपास के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए कॉलेज का मेन गेट कर दिया। तेंदुए की जानकारी मिलने पर डीएफओ व रेंजर मौके पर पहुंचे। रेंजर ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पीलीभीत को बुलाया गया है। वह ट्रैंकुलाइज गन लेकर आया है, जिससे तेंदुए को बेहोश कर पकड़ा जाएगा। वन विभाग की टीम तेंदुए को बेहोश करने के लिए कॉलेज के भवन में मौजूद है। साथ ही वन विभाग की ओर से जाल भी लगाया गया है। देर रात करीब नौ बजे टीम ने ट्रैंकुलाइज कर तेंदुए को पकड़ लिया।
शिक्षक और विद्यार्थी घर लौटे
शुक्रवार सुबह शिक्षक व विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे तो कॉलेज के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुटी देखा। जानकारी करने पर पता चला की कॉलेज के भवन में तेंदुए और उसका शावक घुसा हुआ है। साथ ही वन विभाग की टीम भी तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में जुटी है। कॉलेज के आसपास जाल लगाया गया है। कुछ समय बाद कॉलेज आए शिक्षक व विद्यार्थी अपने घरों को लौट गए।

- शुक्रवार रात करीब नौ बजे तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ लिया गया। तेंदुए को पिंजरे में बंद कर अमरोहा ले जाया गया है। वहीं, तेंदुए के शावक की तलाश जारी है। - संजय चौधरी, वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed