{"_id":"57571eb34f1c1b417b9c54e2","slug":"leopard-dhabarasi-amrpha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने मक्के के खेत में घेरा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने मक्के के खेत में घेरा तेंदुआ
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
तेंदुआ
क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी बनी हुई है, मगर वन महकमा बेफिक्र है। सप्ताह भर पूर्व तेंदुए की दहशत से किसान की छत से गिर कर मौत हो गई थी। इसके बाद भी उसे पकड़ने के लिए पिंजरा नहीं लगाया गया। अब गारबपुर गांव में तेंदुआ दिखा है, वह एक कुत्ते को दबोचकर मक्के के खेत में ले गया। कई गांव के लोगों ने मक्का के खेत में तेंदुए को घेर लिया था, मगर वन महकमे के अफसर नहीं पहुंचे।
गारबपुर गांव की भूतखेड़ा चामुंडा मंदिर के पास आम का बाग है। गांव का ही उमर हुसैन इसकी रखवाली करता है। उमर खाना बना रहा था। इसी बीच बाग में से निकले तेंदुए ने उमर पर झपटने की कोशिश की। प्रताप, जयलाल, नेमपाल, प्रकाश के शोर मचाने पर तेंदुआ उधर से चला गया, लेकिन बाग में घूम रहा कुत्ता उसका निशाना बन गया। वह कुत्ते को मक्के के खेत में दबोच ले गया।
इस बीच लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण लाठी डंडे लेकर लोग खेतों पर पहुंचे। मक्का के खेत में तेंदुए को घेर लिया। वन विभाग के अफसरों को सूचना दी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। तेंदुए की दस्तक से ग्रामीण अंचलों में लोगों की नींद उड़ी हुई है। सप्ताह भर पूर्व तेंदुए की दहशत से भीमा सुल्तानपुर के गंगासरन की मौत हो गई। इसके बाद भी वन विभाग के अफसरों की नींद नहीं खुली है। कहीं पिंजरा नहीं लगाया है।