Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard devoured goat, remains found in the forest

Amroha News: तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला, जंगल में मिले अवशेष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Leopard devoured goat, remains found in the forest
रजबपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

जिले में तेंदुए ग्रामीणों पर हमले के साथ-साथ जानवरों का शिकार कर रहे हैं। मंगलवार रात तेंदुआ घर के भीतर से बकरी को उठाकर ले गया। परिजनों ने तेंदुए को बकरी ले जाते देखा तो शोर मचा दिया। ग्रामीणों को छानबीन करते समय समय जंगल में बकरी के अवशेष मिले। लगातार तेंदुआ देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत है। वहीं, मौके पर पहुंची टीम ने जानकारी हासिल की।
रजबपुर थाना क्षेत्र के बदौनिया गांव निवासी डॉ. महेश कुमार का घर गांव के बाहरी छौर पर है। डॉ. महेश मंगलवार रात परिवार के के साथ घर के बरामदे में सोए थे। उनके आंगन में दो बकरी बंधी थीं। रात करीब एक बजे तेंदुआ दीवार फांदकर घर में घुस गया और एक बकरी को ले जाने लगा। बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर डॉ. महेश के परिवार के सदस्यों की आंख खुल गई। उन्होंने तेंदुआ को देखा तो शोर मचा दिया। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तेंदुआ को जंगल की तरफ जाते देखा। इसके बाद ग्रामीण लाठी-डंडों लेकर उसी स्थान पर पहुंचे, जहां तेंदुआ आखिरी बार देखा था। लेकिन यहां बकरी के अवशेष मिले। जबकि तेंदुआ मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

ग्रामीण ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि वन दरोगा नेपाल सिंह के नेतृत्व में टीम गांव गई थी। पूरे मामले की जानकारी की गई। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed