फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard devoured a calf, villagers in panic

Amroha News: तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला, दहशत में ग्रामीण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Leopard devoured a calf, villagers in panic
रजबपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

जिले में लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा है। अब हाफिजपुर गांव में तेंदुए ने बछड़े को निवाला बना लिया। इस दौरान खेतों पर काम कर रहे मजदूरों ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

ये मामला रजबपुर थाना क्षेत्र के हाफिजपुर गांव का है। गांव निवासी किसान अरविंद और राजवीर सिंह खेत गांव के पास ही है। सोमवार सुबह मजदूर चंद्र सिंह और तेजा किसान राजवीर के खेत में काम कर रहे थे। इस बीच धान के खेत में तेंदुए ने हमला कर बछड़े को मार डाला और उसे खींचकर गन्ने के खेत में ले जाने लगा। आहट होने पर चंद्र सिंह और तेजा ने यह नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। दोनों मजदूर गांव भाग आए और ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर उसी स्थान पर पहुंचे, जहां तेंदुआ देखा गया था। सूचना पर वन दरोगा राजीव, पलटराम, सिपाही ताहिर हुसैन मौके पर पहुंच गए। डीएफओ एसपी सिंह के निर्देश पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया दिया। वहीं डीएफओ ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed