{"_id":"5738ca924f1c1bf815ac74b1","slug":"leopard-dekha","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयागांव में नलकूप पर पानी पीते देखा गया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयागांव में नलकूप पर पानी पीते देखा गया तेंदुआ
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 16 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेंदुए की दस्तक से लोग दहशत में हैं। डर के मारे खेतों में जाने से कतराने लगे हैं।
क्षेत्र के नया गांव निवासी मुकेश कुमार शनिवार की रात घर में सो रहे थे। इसी दौरान घेर में तेंदुआ आ गया। मुकेश के शोर मचाने पर ग्रामीण हथियारों से लैस होकर उधर को दौड़े। शोर मचने पर तेंदुआ फरार हो गया। रविवार की दोपहर के बाद इसी गांव निवासी सतवीर नलकूप से सिंचाई कर रहे थे। गन्ने के खेतों से निकला तेंदुआ पानी पीने आ गया। सतवीर के शोर मचाने पर गांव के लोग खेतों में पहुंचे। ग्रामीणों के पहुंचने से पूर्व ही तेंदुआ खेतों में गायब हो गया।
क्षेत्र में आए दिन तेंदुआ दिखने से किसानों में दहशत है। डर के मारे ग्रामीण खेतों में जाने से कतराने लगे हैं। वन क्षेत्राधिकारी एके सिंह ने बताया कि यह उनकी जानकारी में नहीं है। अब जानकारी मिली है। स्टाफ को भेज कर दिखवाएंगे।
पिंजरे में बकरी का बच्चा बांधने के बाद भी नहीं आया तेंदुआ
अमरोहा/ नौगावां सादात(ब्यूरो)। तेंदुए की आए दिन की दस्तक से परेशान वन विभाग ने इसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के बाद बकरी का बच्चा भी बांध दिया है। काफी इंतजार के बाद भी तेंदुए के नहीं आने पर वन विभाग की टीम वापस लौट गई। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के जंगलों में तेंदुआ काफी समय से घूम रहा है। कई गांवों में दस्तक भी दे चुका है। जवाहर नवोदय विद्यालय बसेड़ा तगा के आसपास तो कई बार देखा गया।
विज्ञापन
इसके शावक भी लोगों ने देखे। अल्लीपुर व बिचपुरी गांव के बीच नहर में तेंदुए को ग्रामीणों ने कई दिन पूर्व घेर लिया था। तेंदुए की क्षेत्र में दस्तक से परेशान वन विभाग के अफसरों ने इसे पकड़ने के लिए कई दिन पहले जवाहर नवोदय विद्यालय के पास पिंजरा लगाया। रात में पिंजरे में बकरी के बच्चे को बांध दिया। ताकि, शिकार के लालच में आकर वह फंस जाए। आसपास में ग्रामीण छिप गए। वन विभाग के लोग ग्रामीणों के साथ तेंदुए का इंतजार करने लगे।
काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी तेंदुआ नहीं आया। इसके बाद टीम और ग्रामीण लौट गए। वन क्षेत्र अधिकारी एके सिंह ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय के पास पिंजरा लगाकर इसमें बकरी के बच्चे को बांध दिया गया था। लेकिन, तेंदुआ नहीं आया।