फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard became synonymous with panic, trapped in a cage by the forest department

वन विभाग की ‘कैद’ में आया तेंदुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Leopard became synonymous with panic, trapped in a cage by the forest department
अमरोहा में विभाग के पिंजरे में बंद तेंदुआ। संवाद - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र के लोगों के लिए दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग की ‘कैद’ में आ ही गया। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने सुनपुरा गांव के जंगल में पिंजरा लगाया था। दो सितंबर को सुनपुरा गांव के जंगल में एक मादा तेंदुए का शव मिला था। वन विभाग ने दो तेंदुओं की लड़ाई में उसकी मौत का दावा किया था। पकड़े गए तेंदुए को वन विभाग ने बिजनौर के आमानगढ़ टाइगर रिजर्व भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले एक साल से अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के जंगल में तेंदुआ देखा जा रहा था। क्षेत्र के लोग दहशत और खौफ में रहते थे। लोगों को खेतों में जाना मुश्किल हो रहा था। दो सितंबर को सुनपुरा गांव के जंगल एक मादा तेंदुए का शव मिला था। इस दौरान वन विभाग ने दो तेंदुए की लड़ाई में मादा तेंदुए की मौत होने की बात कही थी। बाद में ग्रामीणों ने दूसरा तेंदुआ देखे जाने का दावा किया था। यह तेंदुआ कई बार लोगों के सामने आ चुका था। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था। किसी अनहोनी की डर से वन विभाग ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए सुनपुरा के जंगल में पिंजरा लगाया था। शुक्रवार की रात तेंदुआ पिंजरे में फंस गया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह वन विभाग की टीम और स्थानीय ग्रामीण पहुंचे तो उन्होंने तेंदुआ को पिंजरे में फंसा देखा। थोड़ी ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पिंजरे में फंसा तेंदुआ मामूली रूप से घायल भी हुआ है। डीएफओ देवमणि मिश्रा ने बताया कि तेंदुआ पिंजरे में फंस गया है। उसे बिजनौर जनपद के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व भेज दिया गया है। वहीं तेंदुआ के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed