फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard ate calf in the forest of Khad Gurjar

खाद गुर्जर के जंगल में बछडे़ को खा गया तेंदुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Leopard ate calf in the forest of Khad Gurjar
तेंदुए ने खाद गुर्जर के जंगल में बछड़े का शिकार किया। खेतों में चारा लेने गए ग्रामीणों ने मृत बछड़ा पड़ा देख वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों संग जंगल में कांबिंग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खाद गुर्जर निवासी श्याम और हरपाल सगे भाई हैं। जंगल में दोनों के खेत हैं। जिनमें चारे की फसल खड़ी है। बुधवार सुबह दोनों भाई खेतों में चारा लेने गए। खेत में अंदर जाकर देखा एक बछड़ा मृत पड़ा था। उसके शरीर का काफी हिस्सा किसी जंगली जानवर का खाया था। इसकी खबर अन्य ग्रामीणों को लगी तो लाठी डंडे लेकर एकत्र हो खेतों में पहुंच गए। वन विभाग की टीम सूचना दी गई। वन दरोगा राकेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से तेंदुए के बारे में जानकारी ली। मृत बछड़े को देखा। इसके बाद तेंदुए द्वारा बछड़े को निवाला बनाए जाने की पुष्टि की। तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीम ने खेतों में कांबिंग की। लाठी डंडे और सरियों से लैस ग्रामीणों ने काफी देर तक खेतों में तेंदुए को तलाश किया। कई खेतों को छान मारा, लेकिन वह कहीं दिखाई नहीं दिया। जिसके बाद वन विभाग की टीम वापस लौट आई। बछड़े का शिकार किए जाने से ग्रामीणों में खासी दहशत है। वन दरोगा का कहना है कि तेंदुए द्वारा बछड़े को निवाला बनाए जाने का मामला सामने आया है। वह और वन रक्षक गांव में गए थे। कांबिंग की। कहीं पर तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। उसे पकड़ने के लिए जल्द ही क्षेत्र में पिंजड़ा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन

मंडी धनौरा के ग्राम झुझैला चक में तेंदुआ द्वारा महिला पर हमला किए जाने के मामले में जिला वन अधिकारी देवमणि शर्मा ने गांव जाकर महिला से मुलाकात की। उन्होंने घटना के बारे पूरी जानकारी की। उन्होंने गांव गए वनकर्मियों से भी घटना की जानकारी ली। वन विभाग ने मौके पर तेंदुए के पंजों के निशान नहीं मिलने की बात कही है। हालांकि गांव में पिंजरा लगाने की बात अधिकारी कह रहे हैं। गांव के लोगों में दहशत बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते सोमवार को गांव झुझेला चक निवासी पूनम पत्नी प्रकाश सैनी पर उस वक्त तेंदुए के शावक ने हमला बोल दिया था जब वह जंगल में घास काट रही थी। हमले से महिला के कपड़े फट गए थे। महिला ने शावक पर दरांती से वार कर उसे भगा दिया था। दहशत की वजह से पूनम बेसुध हो गई थी। बुधवार को जिला वनाधिकारी देवमणि शर्मा गांव पहुंचे। यहां वनकर्मियों ने मौके पर तेंदुए के पंजों के निशान नहीं मिलने की बात टीम ने डीएफओ को बताई। उन्होंने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। जंगल में गश्त भी की गई। रेंजर संजय चौधरी ने बताया कि गांव में पिंजरा लगाया जा रहा है। ग्रामीणों में अभी भी दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed