{"_id":"6716ed618b07a3a052081c37","slug":"lekhpal-association-submitted-memorandum-to-dm-regarding-demands-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-127996-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Tue, 22 Oct 2024 05:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 22 Oct 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। लेखपालों पर हो रहे शोषण को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने प्रमुख सचिव गृह को संबोधित मांगों से संबंधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। कहा कि विजिलेंस टीम द्वारा लेखपालों को जबरन ट्रैप करने की कार्रवाई की जा रही है, जोकि सरासर गलत है।
संघ के जिलाध्यक्ष सचिन यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम निधि गुप्ता वत्स से मिला। कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग का एक फील्ड कर्मचारी है। जिसका सीधा संबंध जनता से होता है। भूमि विवाद समेत अन्य समस्याओं से संबंधित निस्तारण के लिए लेखपाल ही जिम्मेदार होता है। दो पक्षों में विवाद के चलते कोई एक पक्ष असंतुष्ट होता ही है। असंतुष्ट पक्ष लेखपालों के खिलाफ साजिश कर एंटी करप्शन की टीम का सहारा लेकर उनको ट्रैप कर फंसवा देता है। यह प्रवृत्ति लगातार बढ़ती जा रही है। जोकि ठीक नहीं है। इससे लेखपाल स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। लेखपालों ने ऐसे प्रकरणों पर रोक लगाने की मांग करते हुए प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन डीएम का सौंपा है। ज्ञापन देने वालों में जिला सचिव दीपक दिलवानिया, नरेंद्र सिंह, मांगेराम शर्मा, विकास यादव, हरीश कुमार समेत बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
-- -