फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   lealth fair from 10 jan

दस जनवरी से हर रविवार को लगेगा आरोग्य स्वास्थ्य मेला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
lealth fair from 10 jan
अमरोहा। जिले में दस जनवरी से हर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला सभी ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य मेले में जन समुदाय के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण नि:शुल्क किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन 2 फरवरी 2020 से की गई थी। यह मेला 15 मार्च 2020 तक समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगातार प्रत्येक रविवार को 7 मेलों का आयोजन किया गया। लेकिन कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए मेलों का अंतर्गत आयोजन स्थगित कर दिया गया था लेकिन अब 10 जनवरी से पुन: प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मेले का आयोजन किया जाएगा। यहां पर जांचें नि:शुल्क की जाएंगी। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कोविड-19 रोकथाम और नियंत्रण प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। मेले के प्रवेश द्वार पर पल्स ऑक्सीमीटर एवं थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था सहित एक पृथक कोविड-19 हेल्प डेस्क को सक्रिय किया जाएगा। स्क्रीनिंग के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। मेला परिसर में प्रवेश से पूर्व ऐसे व्यक्तियों के हाथों को सैनिटाइजर कराया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग के दृष्टिगत एक समय में सीमित संख्या में लोगों को मेले में रहने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed