{"_id":"6949a97825ad7208370875e7","slug":"lb-shastri-team-reaches-the-semi-finals-after-defeating-roorkee-cricket-club-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-153959-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रुड़की क्रिकेट क्लब को हराकर एलबी शास्त्री सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रुड़की क्रिकेट क्लब को हराकर एलबी शास्त्री सेमीफाइनल में
विज्ञापन
अर्नव बुग्गा को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी देते अतिथि। स्रोत आयोजक
अमरोहा। मिनी स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला क्वार्टर फाइनल मैच एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली और रुड़की क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इस मैच को एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली ने छह रनों से जीत लिया। इसके साथ दिल्ली की टीम ने सेमीफाइनल में भी प्रवेशकर लिया।
मास्टर भूरे खान एंड शेरू परवेज मेमोरियल सद्भावना कप ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और यूथ क्रिकेट क्लब की ओर से कराया जा रहा है। सोमवार को इस टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल में रुड़की क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट पर 184 रनों का स्कोर खड़ा किया। एलबी क्रिकेट क्लब की तरफ से अर्नव बुग्गा ने 69 और यथार्थ ने 34 रनों का योगदान दिया। रुड़की क्रिकेट क्लब की तरफ से सुहैल ने चार और बिलाल ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुड़की क्रिकेट क्लब 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी। रुड़की क्लब की तरफ से आयुष चौहान ने 34 और गोपी ने 29 रनों का योगदान दिया। एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब की तरफ से अर्नव बुग्गा और दीपेश ने दो-दो विकेट लिए। यह मैच एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली ने छह रनों से जीत लिया। शानदार बल्लेबाजी करने के लिए अर्नव बुग्गा को शिबलू ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
अंपायर सतेंद्र सिंह और जमाल पाशा रहे जबकि स्कोरिंग राहुल गुप्ता एवं सदाकत ने की। कमेंटरी शमशाद अल्वी ने की। इस दौरान रिजवान पाशा, इमरान पाशा, नजम अली, परवेज पाशा, शहजाद फारूक, सिकंदर अली, नदीम बादशाह, अकरम अंसारी, सैंडी गुप्ता, अनिल चौहान, मोहम्मद नूर, बॉबी पाशा, नावेद आमिर, रोहित चंदेल, रजन असगर, महशर अली, मोहम्मद जाहिद आदि मौजूद रहे।