फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lawyers' strike ends on SDM's assurance

Amroha News: एसडीएम के आश्वासन पर वकीलों की हड़ताल खत्म

Thu, 23 Nov 2023 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 23 Nov 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Lawyers' strike ends on SDM's assurance
नौगांवा सादात। तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा शुरू की गई हड़ताल बुधवार को एसडीएम के आश्वासन पर खत्म हो गई। वकीलों ने तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त रहने का आरोप लगाया था। जिसके एसडीएम ने वार्ता करते हुए इस संबंध में जांच कराने का आश्वासन दिया। वहीं, तहसीलदार ने भी वकीलों को आश्वस्त किया।
विज्ञापन

मंगलवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ता तहसील परिसर में हड़ताल करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया था। उनका आरोप था कि तहसीलदार के कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्राइवेट व्यक्तियों द्वारा जमकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। धारा 34 की फाइलों में लेखपाल की रिपोर्ट लगेगी। जबरन ऐसा किया जा रहा है जबकि ऐसा कोई नियम नहीं है। तहसीलदार कार्यालय में प्राइवेट व्यक्तियों द्वारा किसी भी काम को बिना रुपये काम नहीं किया जाता है। कार्यालय में पेशकार करीब 8 वर्ष से कार्यरत हैं। अपने साथ चार प्राइवेट व्यक्ति रख रखे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि तीन दिन के अंदर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। ऐसे में बुधवार को एसडीएम सुधीर कुमार व तहसीलदार लक्की सिंह ने वकीलों से वार्ता की। उन्होंने वकीलों की सभी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। वहीं, एसडीएम ने भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जांच कराने की बात कही। जिसके बाद वकीलों ने हड़ताल खत्म कर दी। इस अवसर पर अतुल चिकारा, फैयाजुद्दीन खान, हुसैन हैदर, संजीव कुमार, अजय भटनागर, राजपाल सिंह, कादर खान, अवधेश चौहान आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed