फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lawyers staged a sit-in protest against the digital registry scheme.

Amroha News: डिजिटल रजिस्ट्री योजना के विरोध में धरने पर रहे अधिवक्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Lawyers staged a sit-in protest against the digital registry scheme.
हसनपुर। डिजिटल रजिस्ट्री योजना के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना शनिवार को भी जारी रहा। सब रजिस्ट्री कार्यालय पर अधिवक्ता धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह ने कहा कि डिजिटल रजिस्ट्री योजना अधिवक्ताओं, किसानों, क्रेता व विक्रेता के खिलाफ है। इन सभी का अहित है। इसे वापस लिया जाना चाहिए। यदि डिजिटल रजिस्ट्री योजना लागू की गई तो प्रदेश के समस्त अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकाें एवं स्टांप वैंडरों, मुंशी एवं टाईपिस्ट के सामने आजीविका का संकट पैदा हो जाएगा। 11 जून से अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल व धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ये हड़ताल आगे भी जारी रहेगी। इस मौके पर बिजेंद्र सिंह गहलौत, शोभित भाटी, संदीप कुमार, ब्रजेश गुप्ता, फतेह सिंह, रोहित गौड़, विनोद त्यागी, विक्रांत त्यागी, जसपाल सिंह, नन्हे सिंह आर्य, पूरन सिंह, सत्यप्रकाश सैनी, नावेद, शीशपाल सिंह, श्रीचंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed