फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lawyers protest against lathicharge police personnel

Amroha News: लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन

Sat, 02 Sep 2023 12:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 02 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Lawyers protest against lathicharge police personnel
हसनपुर। लाठी चार्ज के करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ लगातार वकीलों का गुस्सा बढ़ रहा है। शुक्रवार को तहसील के वकीलों ने दोषी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी, निलंबन और एसआईटी को पुनर्गठित करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और जुलूस निकाला। साथ वकीलों पर दर्ज मुकदमों को निरस्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसील बार हसनपुर के अध्यक्ष मेघराज सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने शुक्रवार तहसील प्रांगण में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। जुलूस के बाद वकीलों ने तहसीलदार कार्यालय के समक्ष धरना दिया। अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खंडपीठ स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन

एसआईटी पुनर्गठित करते हुए एक न्यायिक अधिकारी तथा बार काउंसिल के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को एसआईटी में शामिल करने की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। यहां महासचिव पीयूष शर्मा के अलावा पूर्व अध्यक्ष मुजाहिद चौधरी, गंगासरण खड़गवंशी, महावीर सिंह चौहान, महिपाल सिंह, शिवचरन, श्यौराज सिंह राणा, सुरमित गुप्ता, दिनेश गुप्ता, हरिओम शर्मा, सुनील भटनागर, विनोद सक्सैना, नरेश पाल सिंह, गजेंद्र सिंह, सुबोध शर्मा, वीर सिंह, आफताब आलम, चंद्रसेन अग्रवाल, नासिर अली, विजेंद्र गहलोत, हितेश त्यागी, सुरेश सैनी, फतेह सिंह, केदारनाथ, मंगलसेन शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed