Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lawyer's clerk robbed of Rs 10,000 and mobile phone

Amroha News: वकील के मुंशी से दस हजार रुपये, मोबाइल की लूट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Lawyer's clerk robbed of Rs 10,000 and mobile phone
गजरौला। शादी से लौट रहे वकील के मुंशी से रास्ते में मिले बदमाशों ने माेबाइल व दस हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर सिर में किसी धारदार हथियार से हमला कर उनको घायल कर दिया।
विज्ञापन

सुल्तान नगर मोहल्ला निवासी जगत सिंह कचहरी में एक अधिवक्ता के मुंशी हैं। उनका कहना है कि वह सोमवार रात भीकनपुर शुमाली में शादी में गए थे। जहां से रात करीब 9.30 बजे वापस लौट रहे थे। उनका आरोप है कि रास्ते में पहुंचने पर कई बदमाशों ने उनको रोक लिया। हथियारों के बल पर उनसे दस हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर सिर में किसी धारदार हथियार से वार कर उनको घायल कर दिया। उन्होंने रात में ही पुलिस को तहरीर दे दी थी। मंगलवार शाम 7.30 बजे उनका मेडिकल कराया गया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed