{"_id":"6a11f391e9b3fe2c0a0ea538","slug":"law-students-submit-memorandum-demanding-postponement-of-exams-and-release-of-results-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-164368-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: परीक्षा स्थगित करने और परिणाम जारी करने की मांग को लेकर विधि छात्रों का ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: परीक्षा स्थगित करने और परिणाम जारी करने की मांग को लेकर विधि छात्रों का ज्ञापन
Sun, 24 May 2026 12:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 24 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद से संबद्ध अमरोहा कॉलेज ऑफ लॉ के विधि त्रिवर्षीय एवं पंचवर्षीय पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर के करीब दो सौ छात्र-छात्राओं ने शनिवार को कॉलेज पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर कुलपति के नाम एक ज्ञापन डायरेक्टर रिचा सिंह को सौंपा।
छात्रों ने आगामी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं को स्थगित करने तथा पूर्व में संपन्न परीक्षाओं का परिणाम शीघ्र जारी करने की मांग की। छात्रों का कहना था कि जब तक पिछले सेमेस्टर का परिणाम घोषित नहीं होता, तब तक नई परीक्षाओं की तैयारी और मूल्यांकन प्रभावित हो रहा है।
इस दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से अपील की कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन तक उनकी बात पहुंचाई जाए। छात्रों ने यह भी कहा कि परीक्षा कार्यक्रम में समुचित सुधार और समयबद्ध परिणाम जारी होना जरूरी है, ताकि उनकी शैक्षणिक प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। कॉलेज प्रशासन के अनुसार छात्रों द्वारा दिए गए ज्ञापन को विश्वविद्यालय कुलपति तक अग्रेषित किया जाएगा। छात्रों ने उम्मीद जताई कि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान छात्र मोहम्मद अनस, नवीन जोशी, मोहम्मद समीर, सारस कुमार, वसीम, अनिता, निशांत चौधरी आदि मौजूद रहे।