फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Launch of Dr. Mahtab Amrohvi's books

Amroha News: डॉ. महताब अमरोहवी की पुस्तकों का विमोचन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Launch of Dr. Mahtab Amrohvi's books
अमरोहा। नायाब अब्बासी डिग्री कॉलेज में रविवार को वरिष्ठ पत्रकार डॉ. महताब अमरोहवी की पुस्तक फन-ए-कलाम निगारी और कुछ मेरे कॉलम का विमोचन हुआ। उत्तर प्रदेश अंजुमन तरक्की के उपाध्यक्ष डॉ. सिराजउद्दीन हाशमी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पत्रकारिता, सहाफत और साहित्य जगत की हस्तियां शामिल हुईं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक, लोक लेखा समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी महबूब अली ने कहा कि मौजूदा दौर में पत्रकारिता के सामने कई चुनौतियां हैं। ऐसे समय निष्पक्ष पत्रकारिता और स्तंभ लेखन साहस का काम है। उन्होंने पुस्तक को पत्रकारिता में शोध करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया। मुख्य वक्ता पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के पूर्व विभागाध्यक्ष उर्दू-फारसी प्रोफेसर नाशिर नकवी रहे।
विज्ञापन

डॉ. तारिक अजीम एडवोकेट ने कहा कि विमोचन कलम की ताकत और सम्मान का स्वीकार है। डॉ. जमशेद कमाल अमरोहवी ने कहा कि कॉलम समाज की उपेक्षित आवाजों को सामने लाने का माध्यम है। डॉ. महताब अमरोहवी ने बताया कि पुस्तक पांच वर्षों की मेहनत का परिणाम है, जिसमें खबरों के चयन, भाषा, संपादन, सामाजिक प्रभाव और संपादकीय पृष्ठ के लिए कॉलम चयन जैसी पत्रकारिता तकनीकों पर चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नासिर अमरोही, सैयद महबूब जैदी समेत कई वक्ताओं ने विचार रखे। उनेसा रमीज ने तिलावत-ए-कलाम-ए-पाक और डॉ. मुबारक अमरोहवी ने नात-ए-पाक पेश की। संचालन सैयद शैबान कादरी ने किया। कासर अब्बासी, इकबाल अहमद खान, अमीर अमरोहवी, आरिफ मुनीर, मोमनीन कुरैशी, मौलाना हनीफ और मो. अहमद जैदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed