फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lathi-poles on two sides in land dispute, three people injured

भूमि विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, तीन लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Lathi-poles on two sides in land dispute, three people injured
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसरौली में भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार भी चल पड़े। इसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कार्रवाई के लिए दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांव भैंसरौली निवासी छत्तर का मोहल्ले के ही केदारनाथ से काफी से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। आए दिन कहासुनी होती रहती है। गांव में ही छत्तर के बेटे मुनेश ने वेल्डिंग की दुकान कर रखी है। रविवार दोपहर को केदारनाथ का बेटा बुग्गी लेकर वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। धारदार हथियार और लाठी-डंडे भी चल गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। धारदार हथियार लगने से छत्तर और उसका बेटा मुनेश घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से केदारनाथ घायल हो गया।
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीनों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया। यहां से गंभीर हालत में छत्तर को हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाद में दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed