Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Last farewell given to Chetan Gupta

Amroha News: भाजपा का पटका और ध्वज ओढ़ाकर चेतन गुप्ता को दी अंतिम विदाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Last farewell given to Chetan Gupta
अमरोहा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर अध्यक्ष चेतन गुप्ता को भाजपा का पटका एवं ध्वज ओढ़ा कर अंतिम यात्रा के लिए विदा किया गया। उनकी शव यात्रा में सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा की ओर से निकाली जा रही श्रीराम मंदिर के लिए निमंत्रण यात्रा के मुख्य अतिथि एवं भाजपा उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष चेतन गुप्ता का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। उनके निधन से नगर में दुख का माहौल व्याप्त हो गया था। चेतन गुप्ता की शव यात्रा नगर में निकाली गई। उनके अंतिम दर्शनों के लिए भाजपा के तमाम पदाधिकारी, समाजसेवी, व्यापारी व शिक्षण संस्थाओं से जुड़े लोग शामिल रहे। शव यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, पूर्व विधायक कमल सिंह मलिक, भाजपा के जिला अध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, दर्जा राज्य मंत्री ओमप्रकाश गोला, नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन, रमेश कलाल, गिरीश त्यागी, डॉ. मनन कौशल, राधेश्याम गुप्ता, गुरु वचन सिंह सिद्धू आदि मौजूद रहे। मुखाग्नि उनके पुत्र सचिन गुप्ता ने दी।
विज्ञापन

----
चेतन गुप्ता के निधन पर जताया शोक
डिडौली। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक युवा जिलाध्यक्ष सौरभ गुप्ता के आवास पर हुई। जिसमें 2 मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय चेतन गुप्ता की आत्मा की शांति के लिए कामना की। जिसमें जिलाध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने कहा कि स्व. चेतन गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ सिपाही थे। जिन्होंने अमरोहा नगर पालिका के सभासद के रूप में अपना योगदान तीन बार दिया। इस मौके पर प्रमोद गुप्ता, सचिन गुप्ता, धीरज गुप्ता, पवन गुप्ता, अंकुर गुप्ता, राहुल गुप्ता, तुषार गुप्ता, पारस गुप्ता, शुभम गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed