फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Laser speed gun will control the speed of vehicles

Amroha News: वाहनों की रफ्तार पर लगाम कसेगी लेजर स्पीड गन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Laser speed gun will control the speed of vehicles
अमरोहा। काफी प्रयासों के बाद अमरोहा एआरटीओ को लेजर स्पीड गन मिल गई है। अब दूर से ही ओवर स्पीड वाहनों के चालान कट सकेंगे। कार में पीछे की सीट पर लेजर स्पीड गन लगाई गई है। इसमें हाईटेक कैमरा भी है, जो एक किलोमीटर दूर से ओवरस्पीड वाहन का चालान करने में सक्षम है।
विज्ञापन

हाईवे पर अब तेज रफ्तार से फर्राटा भरना वाहन चालकों को भारी पड़ेगा। रफ्तार के कारण बढ़ते सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए यातायात पुलिस ने जिले में पहली ओवर स्पीड वाहनों की धरपकड़ के लिए लेजर स्पीड गन को सड़क पर उतारा है। इससे दिन हो या रात, ओवर स्पीड वाहन एक किमी दूर से ही इस लेजर गन की गिरफ्त में आ जाएंगे।
विज्ञापन

पहली बार इस लेजर स्पीड गन का उपयोग कर बुधवार को छह ओवर स्पीड वाहनों का चालान किया गया। सड़क हादसों को नियंत्रित करने के लिए वाहनों के संचालन के लिए एक निर्धारित गति सीमा तय की गई है। बेखौफ होकर ओवर स्पीडिंग कर रहे वाहनों की धरपकड़ के लिए परिवहन विभाग की टीम अब हाईटेक लेजर स्पीड गन से निगरानी कर कार्रवाई तय करेगी। इसके घेरे में बेलगाम रफ्तार और बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा ने बताया कि जिले को लेजर स्पीड गन मिली है। यह एक किलोमीटर दूर से ओवरस्पीड वाहन का चालान करने में सक्षम है। अब दूर से ही ओवर स्पीड वाहनों के चालान कट सकेंगे। बुधवार को छह ओवर स्पीड वाहनों के चालान काटे भी गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed