फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Langda is dead, price is less than five rupees per kilo

Amroha News: लंगड़ा का निकला दम, मंडी में दाम पांच रुपये किलो से भी कम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Langda is dead, price is less than five rupees per kilo
हसनपुर। मौसम में गर्मी बढ़ने और बारिश कम होने की वजह से लंगड़ा आम डाल पर ही पक गया। डाल पर पके हुए आम की मंडी में अधिक आवक से उसके ग्राहक नहीं मिल पा रहे हैं। नतीजा यह है कि लंगड़ा आम बेदाम हो गया है। थोक मंडी में मात्र दो रुपये किलो के भाव में आम बेचा जा रहा है। 25 किलो की आम की क्रेट मात्र 50 रुपये में बेची जा रही है, हालांकि फुटकर में लंगड़ा आम 10 रुपये किलो से कम नहीं बिक रहा है।
विज्ञापन

जिससे आम उत्पादकों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। आम उत्पादक महिपाल सिंह का कहना है कि गर्मी अधिक होने की वजह से लंगड़ा आम डाल पर जल्दी पक कर तैयार हो गया। इसकी वजह से मंडी में डाल के पके हुए आम की आवक एकाएक तेज हो गई है।
विज्ञापन

आम सस्ता हो गया है। इससे उसके ग्राहक नहीं मिल पा रहे हैं। 25 किलो आम की क्रेट 50 रुपये में बेची जा रही है। बताया कि डाल का पका हुआ आम एक या दो दिन से ज्यादा नहीं चल पाएगा। 20 से ज्यादा घंटे अपने पास आम नहीं रख सकता। क्योंकि वह खराब हो जाएगा। ऐसे आम को बाहर की मंडियों में भी नहीं भेज सकते। क्योंकि यह आम रास्ते में ही खराब हो जाएगा। इसलिए डाल पर पके हुए लंगड़ा आम की बेकदरी हो गई है। आम बेदाम हो गया है। जिससे आम उत्पादकों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed