फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Land was only six square meters, but the sale deed was done for 140 square meters, FIR was lodged

Amroha News: जमीन सिर्फ छह वर्ग मीटर, बैनामा करा दिया 140 वर्ग मीटर का, एफआईआर

Tue, 18 Nov 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 18 Nov 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Land was only six square meters, but the sale deed was done for 140 square meters, FIR was lodged
अमरोहा। कुछ लोगों ने षड्यंत्र कर मौके पर मौजूद छह वर्ग मीटर जमीन होते हुए भी 140 वर्ग मीटर का बैनामा करा दिया। इस फर्जीवाड़े में जमीन बेचने व खरीदने वाले और गवाहों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


अमरोहा के मोहल्ला मुल्लाना में जाहिद अंजुम का परिवार रहता है। जाहिद ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक उनकी अमरोहा अंदर चुंगी में जमीन है। 18 मार्च 2004 से प्रकाश चंद्र, मदनलाल, योगेश कुमार, दीपक कुमार मोहल्ला कोर्ट व कृष्ण छपरा निवासी मोहल्ला बसावनगंज से अनुबंध कराया था। इसके बाद से अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए जाहिद अंजुम खसरा नंबर 809 के की जमीन को बेचकर धनराशि दे चुके हैं। इसको लेकर किसी को भी कोई आपत्ति नहीं है लेकिन करीब 21 साल बाद जमीन बेशकीमती हो चुकी है।
विज्ञापन

जमीन बेचने वाले चारों भाइयों में से सिर्फ दीपक कुमार की नियत खराब हो गई। आरोप है कि 10 मार्च 2025 को दीपक कुमार ने पूर्व में निष्पादित पावर ऑफ अटॉर्नी को बिना खत्म कराए षड्यंत्र रचकर गाटा संख्या 809 में से एक प्लॉट 140 वर्ग मीटर का फर्जी तरीके से शून्य बैनामा कर दिया जबकि इस खसरा में दीपक कुमार का कुल छह वर्ग मीटर अंश था। यह बैनामा मोहल्ला काला कुआं के रहने वाले शानदार अहमद, हिना परवीन, शबा परवीन के हक में किया गया जबकि मोहल्ले के ही रहने वाले अफजाल अहमद और मोहल्ला घेर पछैया के रहने वाले नईम अहमद को गवाह बनाया। तभी से आरोपी जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि जाहिद अंजुम की शिकायत पर दीपक कुमार, शानदार अहमद, हिना परवीन, शबा परवीन, नईम अहमद और खुशहाल अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed