{"_id":"68cf0b89cd06b9889e094b9b","slug":"lakhs-stolen-from-a-liquor-shop-some-distance-away-from-the-police-station-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-148113-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर शराब की दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर शराब की दुकान से लाखों की चोरी
Sun, 21 Sep 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। चोरों ने हसनपुर रोड स्थित दुकान में नकब लगाकर करीब चार लाख रुपये की कीमत की शराब चोरी कर ली। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। चौकी से थोड़ी दूर चोरी की घटना होने से लोगों में रोष व्याप्त है।
अतरासी से अमरोहा रोड पर शराब की कंपोजिट दुकान है। यह दुकान अतरासी चौकी से सिर्फ 200 मीटर दूर पर है। रोज की तरह शुक्रवार की रात सेल्समेन दुकान बंद करके चले गए थे। शनिवार के सुबह लौटे तो दुकान के पीछे नकब लगा हुआ था। जबकि शराब की 50 पेटी गयाब थीं। चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शराब की यह दुकान शकीला बेगम के नाम पर है। चोरी की गई शराब की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।