{"_id":"68337458e6b92bc18b08c381","slug":"lakhs-of-rupees-stolen-from-a-farmers-house-in-moharka-patti-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-140653-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मोहरका पट्टी में किसान के घर लाखों रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मोहरका पट्टी में किसान के घर लाखों रुपये की चोरी
Mon, 26 May 2025 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 26 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। किसान के घर से चोर तीन लाख रुपये की नकदी, सोने- चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह परिवार के सदस्य जागे तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। चोरी की जानकारी ली। थाना क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी निवासी कांशीराम सिंह किसान हैं। उनके बेटे रूप किशोर सब्जी का कारोबार करते हैं। शनिवार रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। परिवार का कहना है कि तड़के करीब तीन बजे चोर मेन गेट से घर में घुस गए। चोरों ने ताला तोड़ा और कमरे में दाखिल हो गए। सेफ में रखे तीन लाख रुपये की नकदी और साेने के आभूषण समेटकर ले गए। परिवार के सदस्य सुबह 5 बजे जागे तो घर में चोरी की जानकारी हुई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने सबूत एकत्र किए। किसान की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। चोरों को जल्द पकड़ कर खुलासा किया जाएगा।
-- -
विज्ञापन