{"_id":"66244d910808cbb1600c3414","slug":"laborer-returning-home-from-in-laws-house-dies-in-accident-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-117383-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ससुराल से घर लौट रहे मजदूर की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ससुराल से घर लौट रहे मजदूर की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
डिडौली/नौगांवा सादात। ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार मजदूर अरुण कुमार (26) को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बस के नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
अरुण कुमार डिडौली कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर गांव के रहने वाले थे। उनकी ससुराल नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के ढक्का गांव में है। परिजनों के मुताबिक अरुण कुमार अपने दादा ससुर की तेरहवीं में शामिल होने के लिए ससुराल गए थे। शुक्रवार की देर शाम बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। उन्होंने हेलमेट भी लगा रखा था। जैसे ही उनकी बाइक नौगांवा सादात क्षेत्र में रजाकपुर चौराहे पर पहुंची, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बस के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अरुण कुमार के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि अरुण के तहेरे भाई अमित कुमार की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
-- --