{"_id":"664d292f47424212e80aad74","slug":"laborer-going-to-amroha-to-get-medicines-dies-in-accident-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-118994-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दवाई लेने अमरोहा जा रहे बदायूं के मजदूर की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दवाई लेने अमरोहा जा रहे बदायूं के मजदूर की हादसे में मौत
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। काला पीलिया की दवाई लेने अमरोहा जा रहे बदायूं निवासी मजदूर अरुण कुमार (50) की सड़क हादसे मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतक की जेब में मिले दस्तावेज और मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई।
मृत अरुण कुमार बदायूं जनपद के बिनावर थानाक्षेत्र के मुझयाना के रहने वाले महेंद्र सिंह के बेटे थे। अरुण कुमार के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटी और दो बेटे हैं। मजदूरी करने वाले अरुण कुमार काला पीलिया की बीमारी से पीड़ित थे। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब दस बजे अरुण बस से उतरकर अमरोहा जाने के लिए हाईवे पार कर रहे थे। तभी, मुरादाबाद की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले कागजों के आधार पर मृतक की पहचान अरुण कुमार सिंह के रूप में हुई। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। उनकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।