{"_id":"664d2e0def743950390b65c4","slug":"laborer-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-murder-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-119013-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
डिडौली। दो दिन पहले बेटी की ससुराल जाने को घर से निकले मजदूर इस्लाम (52) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव गांव के ही तालाब में रस्सी के सारे फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा कर शांत किया।
इस्लाम डिडौली कोतवाली क्षेत्र के इकोंदा गांव के रहने वाले थे। खेती-किसानी के साथ मजदूरी करते थे। उनके परिवार में दो बेटी और एक बेटा है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा सऊदी अरब में नौकरी करता है। परिजनों के मुताबिक रविवार को इस्लाम अपनी बड़ी बेटी की ससुराल अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के तेलीपुरा गांव में जाने की बात कहकर घर से निकले थे। लेकिन वह बेटी की ससुराल नहीं पहुंचे। कुछ लोगों ने सोमवार की शाम उन्हें जोया में घूमते हुए देखा था। लेकिन मंगलवार की सुबह गांव के लोग खेतों पर काम करने पहुंचे तो इस्लाम का शव गांव के तालाब में शीशम के पेड़ के सहारे रस्सी के फंदे पर लटका हुआ था। उनके दोनों पैर जमीन से लगे हुए थे।
जानकारी मिलते ही इकोंदा, भवानीपुर, तोफापुर, जलालपुर के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल की। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की करवाई की जाएगी।