{"_id":"64ff76321166388491031875","slug":"laborer-dies-of-fever-in-dariyal-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-4512-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दड़ियाल में बुखार से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दड़ियाल में बुखार से मजदूर की मौत
Tue, 12 Sep 2023 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव दड़ियाल में बुखार से मजदूर की मौत हो गई। मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र में जानलेवा बुखार का आतंक बढ़ता जा रह है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है।
आदमपुर क्षेत्र के गांव दड़ियाल निवासी 25 वर्षीय अमरपाल को तीन दिन से बुखार आ रहा था। शुरू में परिजनों ने आसपास के निजी चिकित्सक को दिखाया और उपचार करवाया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। फायदा होने की बजाय और ज्यादा तबीयत खराब होती गई। रविवार की दोपहर परिजन मजदूर को सम्भल के निजी अस्पताल में ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मजदूर की मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक ने अपने पीछे तीन छोटे छोटे बच्चे छोड़े हैं। इसके अलावा क्षेत्र के गांव पौरारा में पिछले तेरह दिनों में बुखार से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि तीन दिन पहले गांव छेबड़ा गर्जर में सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी।
जिले में मिले तीन डेंगू पॉजिटिव, बढ़ रहा है खतरा
अमरोहा। जिले में डेंगू खूब पैर पसार रहा है। डेंगू आशंकितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सोमवार को रेपिड जांच में तीन और मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में डेंगू पॉजिटिव की संख्या 23 हो गई है। जिला अस्पताल में सात डेंगू मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मौसम में हो रहे फेरबदल का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। बुखार के साथ-साथ डेंगू भी आफत बनने लगा है। बुखार के साथ लोगों की प्लेटलेट्स भी लगातार गिर रही हैं। ऐसे डेंगू आशंकित हर रोज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। सोमवार को नौ डेंगू आशंकित मरीज जिला अस्पताल में पहुंचे। जिनका रैपिड टेस्ट कराया गया। इनमें तीन लोग पॉजिटिव पाए गए। जिन्हें इलाज के लिए वार्ड में भर्ती कराया गया। तीनाें मरीजों को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था और उनकी प्लेटलेट्स भी काफी कम हो रही थीं। चिकित्सा अधीक्षक डा. चरन सिंह ने बताया कि तीनों मरीजों को वार्ड में भर्ती करने के बाद इलाज शुरू कर दिया गया है। सात डेंगू मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
बुखार के मरीजों से जिला अस्पताल में लगी भीड़
अमरोहा। बुखार हर दिन अपना कहर बरपा रहा है। जगह-जगह बुखार पीड़िताें की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। हर रोज जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीज भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी 1485 मरीज ओपीडी में पहुंचे। जिनमें 223 मरीज बुखार के थे। अधिकांश मरीजों को दवाई देकर वापस भेज दिया गया। सोमवार को जिला अस्पताल के वार्ड में बुखार के 32 मरीज भर्ती रहे। सभी का उपचार चल रहा था। जिले भर में लोग बुखार से तप रहे हैं। डेंगू के साथ टायफायड व मलेरिया होने का खतरा सता रहा है। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि सोमवार 127 लोगों की टाइफायड की जांच की गई। जिसमें 28 पॉजिटिव निकले। वहीं, मलेरिया के 99 टेस्ट हुए। जिसमें सभी निगेटिव निकली। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम खुद की सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है।