फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Laborer dies in road accident

Amroha News: मजदूर की सड़क हादसे में मौत

Fri, 13 Dec 2024 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 13 Dec 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies in road accident
डिडौली (अमरोहा)। रिश्तेदार को दवाई दिलाकर गढ़मुक्तेश्वर से मुरादाबाद लौट रहे मजदूर सूरजभान सिंह( 42) को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। उनका शरीर बुरी तरह कुचल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक सूरजभान सिंह पाकबड़ा थानाक्षेत्र के मोढ़ा तेईया के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी शांति देवी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। पांच भाइयों में सबसे बड़े सूरजभान सिंह मजदूरी करते थे। पुलिस के मुताबिक बुधवार को सूरजभान सिंह गढ़मुक्तेश्वर गए थे। यहां एक रिश्तेदार को दवाई दिलाने के बाद रात करीब 8 बजे मुरादाबाद वापस लौट रहे थे। वह बाइक पर सवार थे और हेलमेट भी लगा रखा था। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल डिडौली कोतवाली क्षेत्र में सम्राट ढाबे के सामने पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सूरजभान सिंह वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह कुचल गए। उनका सिर धड़ से अलग हो गया। आरोपी चालक वाहन लेकर भाग निकला। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डिडौली इंस्पेक्टर हरिश्वर्धन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। पुलिस ने क्षतिग्रस्त शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही मृतक सूरजभान सिंह का परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हाईवे के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed