फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Laborer died after touching the bar with a line of 11 thousand voltage passing from above

ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की लाइन से सरिया छू जाने पर मजदूर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Laborer died after touching the bar with a line of 11 thousand voltage passing from above
मजदूर की मौत के बाद सीएचसी में विलाप करतीं महिलाए। संवाद - फोटो : JPNAGAR
गजरौला। छत पर लिंटर डालने के लिए सरिया बांधते समय ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की बिजली लाइन से सरिया छू जाने के कारण मजदूर युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। शव सीएचसी में रखा है। परिजनों और रिश्तेदारों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चौबारा निवासी 28 वर्षीय सतीश पुत्र तेजपाल कश्यप राज मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। शुक्रवार को वह एक ठेकेदार के अधीन लिंटर डालने के लिए छत पर सरिया बांधने का काम करने आया। शाम को टीचर कालोनी में सरिया बांधने का काम कर रहा था। सरिया ऊपर करते समय उसने 11 हजार वोल्टेज की लाइन का ध्यान नहीं किया। जैसे ही सरिया ऊपर किया, ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की लाइन से सरिया छू गया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। साथ काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। किसी तरह उसे बचाया। सीएचसी लेकर गए। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। परिजनों को मौत की जानकारी दी। परिजनों और रिश्तेदारों के आने के इंतजार में युवक का शव सीएचसी में रखा है। थाना प्रभारी राजीव तिवारी का कहना है कि ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन से सरिया छू जाने के कारण मजदूर की मौत का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed