फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kohara in amroha, child are suffering

फिजा में छायी कोहरे की चादर, स्पीड पर लगा ब्रेक

Mon, 30 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 30 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
kohara in amroha, child are suffering
1गजरौला में सोमवार को घने कोहरे के दौरान घोड़ा बुग्गी से स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : amar ujala
मौसम में बदलाव का दौर बदस्तूर जारी है। सोमवार की सुबह घने कोहरे के बीच हुई। फिजा में कोहरे की सफेद चादर छाई रही। इससे नेशनल हाईवे समेत लोकल मार्गों पर वाहनों की स्पीड को ब्रेक लगा है। वाहन रेंग- रेंग कर गुजरे। कोहरे और बर्फीली हवाओं ने जमकर कहर बरपाया। दिन में खिली धूप भी ज्यादा राहत नहीं दे पाई। हाथ-पांव सुन्न पड़ गए। उधर, बच्चों को सर्दी में कांपते हुए स्कूल पहुंचना पड़ा। इससे खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


सुबह-शाम का मौसम जमकर कहर ढा रहा है। सोमवार को भी ऐसा ही रहा, जब कोहरे के आगोश में सिमटे हुए दिन निकला। बर्फीली हवाएं हाड़ तक कंपा रहीं थीं। लोग चलते घरों में ही दुबके रहे और सड़कों पर आवाजाही न के बराबर रही। न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर नौ डिग्री रिकार्ड किया गया। हालांकि दिन में धूप खिलने से कुछ राहत मिली। लेकिन बर्फीली हवाओं के सामने धूप की गरमाहट भी फीकी पड़ गई और लोगों की कंपकंपी छूटती रही। 
विज्ञापन


दिन में धूप खिलने से तो राहत मिल रही है, लेकिन रातें अभी भी सर्द बनी हैं। ऊपर से सुबह-शाम की ठंड कंपकंपी छुड़ाने का काम कर रही है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त चल रहा है और लोगों का जीना मुहाल बना है। सर्दी का सबसे ज्यादा असर गरीब तबके पर पड़ रहा है। उधर सुबह-शाम छा रहे कोहरे के कारण रफ्तार पर ब्रेक लगी है और वाहनों का चलना मुश्किलों भरा बना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी में कांपते हुए नन्हे-मुन्ने स्कूल पहुंचे
जाती हुई सर्दी पूरे शबाब पर पहुंच गई हैं, इससे आमजन को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नन्हे, मुन्ने बच्चों को सर्दी में कांपते हुए स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। इससे बच्चों के बीमार होने का खतरा बना हुआ है। कुछ बच्चे सर्दी की चपेट में आकर बीमार हो गए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed