फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Knife in groups of students, two injured, one in custody

छात्रों के गुटों में चाकूबाजी, दो घायल, एक हिरासत में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Knife in groups of students, two injured, one in custody
अमरोहा चाकूबाजी में घायल अब्दुल्ला। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। किसी बात को लेकर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई। घटना में दो छात्र घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से एक घायल छात्र को मुरादाबाद रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने एक आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है। चाकूबाजी की घटना से स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई। झगड़ा क्यों हुआ, फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नल चौराहे की है। करीब ढाई बजे चौराहे पर छात्रों के दो गुट इकट्ठा हुए थे। किसी बात को लेकर दोनों गुटों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते छात्रों के दोनों गुटों में मारपीट और चाकूबाजी शुरू हो गई। घटना से स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई। स्थानीय दुकानदारों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। बावजूद इसके छात्र एक-दूसरे पर हमला करते रहे। घटना में मोहल्ला पचपदरा निवासी अब्दुल्ला के पेट में चाकू लगा। जबकि हाथ में चाकू लगने से हमजा भी घायल हो गया। बवाल की सूचना मिलते ही कोर्ट चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और बिगड़ते हालात को संभाला। चाकूबाजी में लहूलुहान दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से अब्दुल्ला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, गंभीर हालत में निजी अस्पताल से भी उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने घटनास्थल का मुआयना किया। स्थानीय लोगों को पूछताछ की। इंस्पेक्टर के मुताबिक छात्रों के गुटों में झगड़ा किस बात को लेकर हुआ, अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। फिलहाल तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed