फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kitchen of Congressmen started in Gajraula, fire started after some time

गजरौला में कांग्रेसियों की रसोई शुरू, कुछ देर बाद लगी आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kitchen of Congressmen started in Gajraula, fire started after some time
गजरौला के मोहल्ला लक्ष्मीनगर में गैस सिलेंडर के पाइप में आग लगने के बाद मौके पर जानकारी देते कांग - फोटो : GAJRAULA
गजरौला। यूथ कांग्रेस अमरोहा द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर सेवा सत्याग्रह आंदोलन के तहत ‘अजय कुमार लल्लू रसोई’ का आरंभ किया गया। इसके तहत गरीब परिवारों को भोजन वितरित किया गया। वहीं, कुछ देर बाद ही अचानक वहां सिलिंडर का पाइप निकलने से आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक वर्मा के आवास पर शुरू हुई रसोई का शुभारंभ करने आए यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी खुशतर मिर्जा ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार कोरोना की इस महामारी के समय गरीब एवं बेसहारा लोगों का शोषण कर रही है। यदि कांग्रेसी मदद कर रहे हैं तो उनको जेल में डाला जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी इसका जीता जागता उदाहरण है। इस मौके पर रसोई इंचार्ज एवं धनौरा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राहुल वर्मा ने कहा कि उनकी रिहाई होने तब तक यह सेवा सत्याग्रह जारी रहेगा। नगर महामंत्री शोभित शर्मा, जावेद अब्बासी, चनन खां, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, अपराह्न के समय अचानक ही वहां आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। शोर होने पर आस पड़ोस के लोगों ने पानी, गोबर, मिट्टी आदि डालकर आग बुझाई। आग में वहां रखा काउंटर, भट्ठी, भगौने समेत हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर चौपला पुलिस भी मौके पर आ पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed