फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kidnaping

पिता-पुत्र को ले गई हापुड़ की पुलिस अपहरण की चर्चा से मची सनसनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
kidnaping
हसनपुर (अमरोहा)। रहरा थाना क्षेत्र के गांव ढकिया खादर में मंगलवार रात को पिता-पुत्र को हापुड़ जनपद के बहादुरगढ़ थाने की पुलिस पकड़ कर ले गई। हालांकि परिजनों ने पिता-पुत्र का अपहरण किए जाने की बात पुलिस को बताई। अपहरण की चर्चा फैलने पर ग्रामीण थाने पहुंचे लेकिन सही जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने एसपी के पास भी पहुंचकर पिता-पुत्र का अपहरण किए जाने की बात कही। इसके बाद हुई पड़ताल में किसी मामले में पिता-पुत्र को हापुड़ के बहादुरगढ़ थाने की पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव ढकिया खादर निवासी वीरबल के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे दो कारों में सवार होकर कुछ लोग आए और उन्होंने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। घर से किसान वीरबल और उसके बेटे बंटी का अपहरण करके ले गए। जानकारी मिलने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। माजरा जानने के लिए रहरा थाने पहुंचे लेकिन पुलिस कोई जानकारी नहीं दे सकी। इसके बाद परिजन एकत्र होकर एसपी के पास पहुंचे। एसपी ने जनपद के सभी थानों में ऐसी कोई जानकारी न होने पर अधीनस्थों को नजदीकी जिलों से जानकारी जुटाने के लिए कहा।
विज्ञापन

रहरा थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि वायरलैस से पिता-पुत्र की बारे में जानने के लिए आसपास के कई जनपदों में संदेश दिया। तब स्पष्ट हुआ कि पिता-पुत्र को हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा पकड़ कर ले गई है। पुलिस को इनके घर से बंदूक व तमंचा भी मिला है। पुलिस को इनकी तलाश किस मामले में भी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed