{"_id":"6817bae8e38b6e11c20b8d04","slug":"kharkhoda-azam-pradhans-husband-died-of-a-heart-attack-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-139311-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खरखोदा आजम प्रधान के पति की हार्ट अटैक से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खरखोदा आजम प्रधान के पति की हार्ट अटैक से गई जान
Mon, 05 May 2025 12:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 05 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
डिडौली। भीषण गर्मी में हार्ट अटैक की घटनाएं बढ़ती जा रही है। अब खरखोदा आजम के ग्राम प्रधान पति राजेंद्र सिंह उर्फ पप्पू (45) की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतक राजेंद्र सिंह उर्फ पप्पू कोतवाली डिडौली क्षेत्र के खरखोदा आजम गांव के रहने वाले थे। उनकी पत्नी मीनाक्षी देवी ग्राम प्रधान है। परिवार में पांच बच्चों में एक बेटा और चार बेटियां है। खेती बाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करने वाले राजेंद्र सिंह उर्फ पप्पू शनिवार की रात करीब 11 बजे घर पर थे। तभी अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई।
तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। रविवार को परिजनों ने राजेंद्र सिंह के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।