{"_id":"5da361ff8ebc3e015a223ced","slug":"khanan-gajraula-news-mbd3256566126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटाई में ग्रामीणों के विरोध पर खनन छोड़ भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटाई में ग्रामीणों के विरोध पर खनन छोड़ भागे
विज्ञापन
गांव कटाई में ईंट भट्ठे के लिए मिट्टी खनन करती जेसीबी।
- फोटो : GAJRAULA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। गांव में बगैर रायल्टी जमा कराए जेसीबी से खुलेआम चल रहे मिट्टी के खनन को ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए रुकवा दिया। इस दौरान उनकी वहां मौजूद लोगों से नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों ने 100 डायल को फोन किया तो घबराए ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी चालकों ने भागने का प्रयास किया। घेराबंदी हुई तो उन्होंने महिलाओं और बच्चों को कुचलने का प्रयास किया। बाद में कई ट्रैक्टर वाले फसल को रौंदते हुए भाग निकले। इसी दौरान डीएम उमेश मिश्र से भी ग्रामीणों ने शिकायत कर दी। उनके आदेश पर पुलिस और खनन अधिकारी आ पहुंचे। पुलिस वहां मौजूद वाहनों और जेसीबी मशीन को थाने ले आई। वहीं इस कार्रवाई से संबंधितों में खलबली रही।
रविवार की अपराह्न लगभग 12 बजे थाना क्षेत्र के गांव कटाई में ईदगाह के निकट राजवीर सैनी के खेत में जेसीबी मशीन से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। इस कार्य के लिए लगभग बीस ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगी हुई थीं। वहां काफी गहरा खनन होने और वाहनों द्वारा चक रोड तोड़ दिए जाने के कारण ग्रामीण काफी परेशान थे। विरोधस्वरूप महिलाएं बच्चों एवं पुरुषों को लेकर वहां जा पहुंची और खनन बंद कराने को कहा। इनका कहना था कि खनन की वजह से उनके खेतों पर बुरा असर पड़ेगा। इस पर वहां मौजूद लोगों ने कहा कि वे पुलिस को रुपये देते हैं और उनके पास परमीशन भी है। कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उन्होंने ग्रामीणों से अभद्रता शुरू कर दी। इसी दौरान किसी ने 100 यूपी को फोन कर दिया। साथ ही डीएम उमेश मिश्र से भी शिकायत कर दी। इस पर घबराए खनन वालों ने वहां से भागने का प्रयास किया। महिलाओं और बच्चों ने रोका तो उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने चाहे। पुलिस को आता देख कुछ ट्रैक्टर वार्ले इंखों को रौंदते हुए भाग निकले। वहीं डीएम के निर्देश पर इंस्पेक्टर डीके शर्मा और जिला खनन अधिकारी अशोक कुमार भी आ पहुंचे। वहां मौजूद रामवती, कमलेश, रेखा, गीता, मोरावती, भारती, प्रेमवती, ज्योति, माया, सत्या, कलावती, जुगला, बेगा, ओमपाल, कमल सिंह, मुजाहिद ने इंस्पेक्टर को बताया कि खनन वाले उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर उन्हें कुचलने की कोशिश कर रहे थे। उधर, खनन अधिकारी ने भी मौका मुआयना किया और वहां खनन की गहराई देख चौंक गए। कहा कि इतनी गहराई गलत है और इसकी कोई रायल्टी भी जमा नहीं है। इसके बाद पुलिस वहां से तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और जेसीबी मशीन को थाने ले आई। देर शाम थाना प्रभारी निरीक्षक डीके शर्मा ने बताया कि वाहनों को थाने में दाखिल किया गया है।
गांव की बेहतरी के लिए एकत्र की रकम
गजरौला। गांव निवासी मुजाहिद, जगराम, बेगराम, कलवा, समेत कई अन्य ने बताया कि खनन वाली जगह गांव के ही राजवीर की है। उसने ईंट भट्ठा संचालक को 26 हजार रुपये बीघा पर अपना खेत किराए पर दिया है। उसकी पुत्री की शादी होनी है। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने आपस में चंदा एकत्र कर उसे लगभग एक लाख अस्सी हजार रुपये देने के लिए आपस में सहमति बनाई थी। यह भी कहा था कि रकम पांच-दस साल बाद वापस कर देना लेकिन भट्ठा संचालक ने ऐसा नहीं होने दिया।
विज्ञापन
पुलिस की शह पर चल रहा था खनन
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव कटाई में ईदगाह के पीछे एक खेत में बगैर रायल्टी जमा कराए जेसीबी मशीन से खनन पुलिस की शह पर ही चल रहा था। वहां मौजूद खनन कर रहे लोगों ने महिलाओं और ग्रामीणों से दो टूक कहा कि वे पुलिस को मोटी रकम देते हैं। कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। यही वजह रही कि ईंट भट्ठा संचालक का एक गुर्गा बार-बार कुछ पुलिसकर्मियों से फोन पर भट्ठा संचालक की बात भी करा रहा था। वह बार-बार परमीशन होने का राग भी आलाप रहा था लेकिन खनन अधिकारी ने बताया कि उसके पास कोई परमीशन नहीं है।
कटाई में ईंट भट्ठे के लिए बगैर रायल्टी जमा कराए जेसीबी से खनन किया जा रहा था। मौके पर मौजूद लोग इसकी परमीशन भी नहीं दिखा सके। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार, जिला खनन अधिकारी