फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   keshav maury says to sapa and congress comes for alliance to see the election

चुनाव में हार देखते हुए किया सपा-कांग्रेस ने गठबंधन : मौर्य

Tue, 07 Feb 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 07 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
keshav maury says to sapa and congress comes for alliance to see the election
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
नन्हेड़ा अल्यारपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सपा सरकार पर सीधा हमला बोला। प्रदेश में गुंडई, अपराध और भ्रष्टाचार चरम को चरम पर बताते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मिलने वाली हार को देखते हुए सपा-कांग्रेस का गठबंधन किया गया है। उन्होंने अमरोहा की जनता से भ्रष्टाचारी और अपराधियों को संरक्षण देने वाली सपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
विज्ञापन


नौगावां सादात विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चेतन चौहान, अमरोहा विधानसभा सीट से डा. केएस सैनी के समर्थन में नन्हेड़ा में आयोजित हुई जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो  चुकी है। 
विज्ञापन


गुंडागर्दी चरम पर पहुंच गई है। गुंडों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि पुलिस भी गुंडों से डरती है। गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार से भाजपा ही मुक्ति दिलाएगी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही गुंडे और अपराधी जेल के अंदर होंगे। उन्होंने बसपा और कांग्रेस पर भी जमकर वार किया। बोले कांग्रेस के शासन में बारह लाख करोड़ का घोटाला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा और बसपा कांग्रेस शासन के इस कृत्य में सहयोग करती थी। सपा-कांग्रेस गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में मिलने वाली हार को देखते हुए गठबंधन किया गया है। उन्होंने अमरोहा की जनता से भ्रष्टाचारी और अपराधियों को संरक्षण देने वाली सपा  सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed