फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kendriya Vidyalaya and CM Composite School are waiting for land

Amroha News: केंद्रीय विद्यालय और सीएम कंपोजिट स्कूल को जमीन का इंतजार

Wed, 28 May 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 28 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya and CM Composite School are waiting for land
अमरोहा। पिछले कुछ समय में अमरोहा में शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम हुए। हसनपुर क्षेत्र में तीन नए विद्यालयों का निर्माण चल रहा है। इनमें आश्रम पद्धति, सीएम मॉडल और सीएम अभ्युदय विद्यालय शामिल है। हालांकि, जमीन के अभाव में केंद्रीय विद्यालय और सीएम कंपोजिट स्कूल का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है। अब प्रशासन ने फिर से जमीन की तलाश को तेज कर दिया है। डीएम ने भी सभी एसडीएम को जमीन तलाशने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

जनपद में जमीन का अभाव नए विद्यालयों के निर्माण में आड़े आ रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के सीएम कंपाेजिट स्कूल और सीएम अभ्युदय स्कूल का वर्चुअल रूप से लोकार्पण भी किया। हसनपुर में दोनों का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। इसके साथ ही जिले में हर विधानसभा स्तर पर सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूल का निर्माण कराया जाना है। वहीं, एक केंद्रीय विद्यालय का निर्माण भी होना है, लेकिन पर्याप्त जमीन न मिलने के कारण इनका निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन शुरुआत में हसनपुर तहसील में जमीन की तलाश कर रहा था, लेकिन वहां पहले से ही तीन विद्यालयों का निर्माण होने के कारण दूसरी तहसीलों में इसके लिए जमीन तलाशी जा रही है। प्रशासन ने केंद्रीय विद्यालय के लिए अमरोहा या धनौरा में जमीन तलाशने का निर्णय लिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर विधानसभा में सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूल बनाए जाने की घोषणा करने के बाद प्रशासन ने भी जमीन की तलाश को तेज कर दिया है। केंद्रीय विद्यालय का निर्माण होने के बाद बच्चों को और बेहतर शिक्षा हासिल हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
23.6 करोड़ की लागत से बन रहा सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूल
हसनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत करनपुर-सकतपुर में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण चक गुलाम अंबिया कराया जा रहा है। यह विद्यालय 23.6 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। विद्यालय आधुनिक शिक्षा सुविधाओं से लैस होगा और क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 25 बीघा सरकारी जमीन में बन रहे इस विद्यालय के निर्माण के लिए 50 प्रतिशत बजट जारी हो चुका है।
--
सीएनडीएस को दी गई जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सीएनडीएस जल निगम को दी गई है। बिजनौरा के गांव प्रधान हेमराज गुर्जर, महेंद्र सिंह का मानना है कि यह न केवल शिक्षा के स्तर को सुधारेगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी योगदान देगा। इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई होगी। विद्यालय सभी सुविधाओं से लैस होगा।
आश्रम पद्धति स्कूल का निर्माण अंतिम चरण में
हसनपुर में सीएम माॅडल कंपोजिट स्कूल का निर्माण करनपुर-सकतपुर के चक गुलाम अंबिया और सीएम अभ्युदय स्कूल शेखुपुर झकड़ी में निर्माणाधीन है। वहीं, तहसील क्षेत्र के ही गांव सौंहत में आश्रम पद्धति विद्यालय बनाया जा रहा है। जिसका निर्माण अब अंतिम चरण में है।

---

जिले में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। सभी एसडीएम को जमीन तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। जैसे की जमीन की तलाश पूरी होगी। शासन को अवगत कराते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।- निधि गुप्ता वत्स, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article