फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kawandiya died in road accident and 40 injured

कांवड़ियों से भरी डीसीएम पलटी एक की मौत, 40 कांवड़िए घायल

Sat, 10 Feb 2018 01:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  Updated Sat, 10 Feb 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
kawandiya died in road accident and 40 injured
accident
हरिद्वार कांवड़ लेने निकले अमरोहा के कांविड़यों से भरी डीसीएम नजीबाबाद के मंडावली क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अमरोहा के एक कांवड़िए की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य 40 कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद शिवभक्तों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची मंडावली थाना पुलिस ने एकत्र लोगों की भीड़ की मदद से घायलों को निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

गुरुवार की शाम करीब सात बजे शहर के मोहल्ला पीरगढ़ के 42 कांवड़ियों का जत्था कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार निकला था। सभी कावड़िए डीसीएम सवार थे। अभी डीसीएम से नजीबाबाद से करीब 12 किलोमीटर दूर पहुंची तभी एक कार से साइड लेते समय डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पंकज (20) पुत्र लालू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब चालीस कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन

तीन कांवड़ियों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें बिजनौर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि कुछ कांवड़ियों को मुरादाबाद रेफर किया गया। हालांकि मामूली रूप से घायलों कांवड़ियों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed