{"_id":"68eebc389007935f3e0420cf","slug":"kavi-sammelan-if-you-are-the-wind-then-hand-me-over-to-yourself-but-received-applause-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-149765-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवि सम्मेलन : तू हवा है तो कर ले अपने हवाले मुझको... पर बटोरीं तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवि सम्मेलन : तू हवा है तो कर ले अपने हवाले मुझको... पर बटोरीं तालियां
Wed, 15 Oct 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। रामलीला ग्राउंड में संचालित हो रहे अमरोहा ट्रेड फेयर 2025 के अंतर्गत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। इसमें शायरों ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश करके समा बांध दिया। दर्शक तालियां बजाने को मजबूर हो गए।
कार्यक्रम की शमा रोशन होते ही मुशायरे की शुरुआत हुई। यश भारती विजेता विष्णु सक्सेना ने कहा कि तू हवा है तो कर ले अपने हवाले मुझको, इससे पहले कि कोई और बहा ले मुझको। सीतामढ़ी बिहार से आए मुरारी मंडल ने ऐसे कहा, इन अश्कों से आंखें भिगोती तो होगी, मेरे गीत सुन कर वो रोती तो होगी। पंजाब से आए विजय गुरदासपुरी ने यू कहा, उसे मैं काटूं तो पागल हो कौन मुझसे बड़ा, मिले है मुफ्त ही में छांव जिस शजर से मुझे। सैयद शीबान कादरी ने पढ़ा, देखने वाले भी पड़ जाए परेशानी में, खुद को इतना भी परेशान न रख्खा जाए। खुर्शीद हैदर ने यू पढ़ा, किसी की ताजपोशी हो रही है, किसी का सर उतारा जा रहा है। डॉ. शाकिर ने ऐसे पढ़ा, जिस्म का बोझ कम किया जाए, सर हमारा कलम किया जाए। इनके अलावा निखत अमरोहवी, डॉ. जमशेद कमाल, शशि त्यागी, गाजियाबाद से महेश श्रीवास्तव, भुवन अमरोहवी, नासिर अमरोहवी, विमल कुमार वंदेमारतम आदि ने भी अपने-अपने कलाम पेश कर खूब दाद हासिल की। शायराें के कलाम सुनकर लोग खुद को दाद देने से रोक नहीं सके।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सीडीओ ने की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, बच्चों का कराया अन्नप्रशासन
अमरोहा। अमरोहा ट्रेड फेयर में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, डिप्टी कलक्टर बृजपाल सिंह, डीडीओ सरिता द्विवेदी और डीपीओ राकेश सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत की। सीडीओ ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन किया। गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा एक नाटक के माध्यम से विभागीय योजनाओं का मंचन किया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा 21 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गर्भवती महिला एवं बच्चों के वजन के संबंध में वजन मशीन उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं क्षेत्रीय मुख्य सेविकाएं शामिल रहीं।