फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kavar yatra

कांवड़ियों को आने दो.. निकलो बच के

Wed, 20 Jul 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा Updated Wed, 20 Jul 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 प्रशासन ने बुधवार से प्रारंभ हो रही सावन कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए हैं। क्षेत्र के प्रसिद्घ शिवालयों से लेकर संवेदनशील स्थानों पर पुलिस क ा पहरा बैठा दिया गया है। वर्दी और सिविल में पुलिस कर्मी मुस्तैद रहेंगे। साथ ही सीसी टीवी कैमरे से सुरक्षा की निगरानी की जाएगी।

जिले में 69 स्थानों पर पुलिस पिकेट को सुरक्षा में मुस्तैद किया है। कांवड़ शिविर में शिवभक्तों के लिए बनने वाले भोजन पर एफडीए द्वारा नजर रखी जाएगी। उधर, शिवभक्तों ने हरिद्वार, ब्रजघाट से कांवड़ लाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


सावन माह बुधवार से प्रारंभ हो रहा है। सावन माह में सोमवार के दिन भगवान शिव शंकर की पूजा अर्चना और जलाभिषेक करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है। सावन कांवड़ यात्रा आज से प्रारंभ हो रही है। भगवान शिव शंकर के जयकारे सुनाई देंगे। बोल बम और हरहर महादेव के जयकरों से शहर और क्षेत्र का वातावरण शिवमय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवभक्तों के जत्थों का हरिद्वार और नीलकंठ, गौमुख, ऋषिकेश आदि गंगा घाटों की ओर प्रस्थान करना शुरू हो जाएंगे। 25 जुुलाई को सावन का पहला सोमवार है। काफी संख्या में शिवभक्त गंगा जल से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे। एक अगस्त को शिवरात्रि का पर्व जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। भगवान भोले बाबा का जलाभिषेक होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed