{"_id":"579ba9824f1c1b8b3b21e1e8","slug":"kavar-yatra-route-divert","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों की सुरक्षा को वन-वे हुआ नेशनल हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों की सुरक्षा को वन-वे हुआ नेशनल हाईवे
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
Updated Sat, 30 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
गजरौला के नेशनल हाईवे पर स्थित जीरो बंधा से वनवे किया गया यातायात।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांवड़ियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए प्रशासन ने लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे- 24 को वन-वे कर दिया। अब हाईवे की एक लेन कांवड़ियों के लिए रहेगी और जबकि एक लेन पर वाहन दौड़ेंगे। साथ ही हाईवे के कटों को भी ड्रम लगाकर बंद कर दिया गया है। वहीं एसपी ने देर रात रूट डायवर्जन पूरी तरह से लागू करने की बात कही है। जो कि सोमवार तक प्रभावी रहेगा।
अमरोहा जनपद में नेशनल हाईवे से लेकर धनौरा हाईवे तक कांवड़ियों की आमद बढ़ने के साथ ही शुक्रवार को प्रशासन से सुबह से ही लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे को वन-वे कर दिया। दिल्ली से मुरादाबाद की साइड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। इस साइड को पुलिस ने जीरो बंधा से मुरादाबाद तक चौपहिया छोटे-बड़े सभी वाहनों के लिए बंद कर दिया। इस साइड से कांवड़ियों को ही निकाला गया।
दिल्ली से मुरादाबाद और मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को एक ही साइड से निकाला गया। वहीं हाईवे पर सभी कटों को ड्रम आदि लगा कर बंद कर दिया गया। इसके अलावा चौपला से धनौरा जाने वाले वाहनों को दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया। वहीं भानपुर चौराहे से भारी वाहनों को धनौरा रोड पर नहीं जाने दिया गया। सिर्फ रोडवेज बसें ही चलती दिखाई दीं। इसके अलावा इंदिरा चौक, कुमराला मोड़ आदि पर जगह-जगह पुलिस तैनात रही। (बम-बम भोले के जयकारों संग केसरिया रंग में रंगा हाईवे-भीतर के पेज पर)