फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kathak, Bharatnatyam, classical dance and Lavani enthralled the mind.

Amroha News: कथक, भरतनाट्यम, शास्त्रीय नृत्य तथा लावणी ने मन मोहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Kathak, Bharatnatyam, classical dance and Lavani enthralled the mind.
अमरोहा। जेएस हिंदू पीजी कॉलेज में चल रहे युवा महोत्सव के चौथे दिन विद्यार्थियों ने कथक, भरतनाट्यम, शास्त्रीय नृत्य तथा लावणी आदि लोक नृत्य प्रस्तुत कर मन मोहा। इनमें से शिवतांडव, राधाकृष्ण तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि पर केंद्रित कुल 15 प्रस्तुतियां मंच पर प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य प्रो. वीर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि युवा महोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को अभिव्यक्ति कौशल उत्कृष्ट बनाने तथा अपनी प्रतिभा को उजागर करने में सहयोग मिलेगा। बृहस्पतिवार को नृत्य एवं तबला वादन की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रभारी डॉ. रश्मि गुप्ता एवं बीना शर्मा ने बताया कि नृत्य प्रतियोगिता में कुल 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। चुनिंदा सात उत्कृष्ट तबला वादकों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही ढोलक वादन कर भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी। शुक्रवार को श्लोक अन्त्याक्षरी, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर निबंध लेखन तथा नाट्य प्रस्तुति की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस दौरान डॉ. संजय जौहरी, विनोद शर्मा, डॉ. श्रद्धा शर्मा, डॉ. संजय अग्रवाल, शशि शर्मा, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. मंजुला शर्मा, प्रोफेसर मनन कौशल, डॉ. बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed